“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

लायंस क्लब कैथल रॉयल ने अंबाला रोड पर लगाया विशाल भंडारा

लायंस क्लब कैथल रॉयल ने अंबाला रोड पर लगाया विशाल भंडारा

📍 कैथल | 🗓️ 11 मई 2026

कैथल, 11 मई 2026: लायंस क्लब कैथल रॉयल द्वारा अंबाला रोड पर ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान के तहत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाज सेवा की भावना से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

यह भंडारा लायन मोहनलाल गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लायन मनिंदर सिंह एडवोकेट तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन अमित सेठ उपस्थित रहे। लायंस क्लब कैथल रॉयल के प्रधान अमित गोगिया और राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी सदस्यों ने भंडारे के वितरण में सक्रिय रूप से भाग लिया और सेवा भाव के साथ लोगों को भोजन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *