“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंद बालिकाओं को वितरित किए सेनेटरी पैड

कैथल में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जरूरतमंद बालिकाओं को वितरित किए सेनेटरी पैड

📍 कैथल | 🗓️ 30 अप्रैल 2026
‘स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

कैथल, 30 अप्रैल: हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म एवं झांसी ओपन ग्रुप कैथल तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप द्वारा कर्ण विहार बस्ती स्थित श्री नर नारायण सेवा समिति के निःशुल्क सिलाई केंद्र में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

🎯 कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य:

  • मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता
  • संक्रमण से बचाव के उपाय बताना
  • सुरक्षित स्वच्छता आदतों को बढ़ावा देना

इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की विजेता बुरा ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिससे संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

💡 महत्वपूर्ण जानकारी:

  • साफ सैनिटरी पैड का उपयोग करें
  • नियमित रूप से हाथ धोएं
  • स्वच्छ वस्त्र पहनें

संयोजिका पूजा गिरधर ने बताया कि यह अभियान का 73वां मासिक कार्यक्रम है, जिसके तहत जरूरतमंद बालिकाओं को तीन माह के लिए निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन वितरित किए जाते हैं।

🌸 संदेश: स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है।

कार्यक्रम के अंत में सिलाई केंद्र की 25 बालिकाओं को आगामी तीन माह के लिए सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।

इस अवसर पर रोवर सुभाष चंद, अमन, अभिनव, अनमोल, शिवम, जतिन और अध्यापिका रेखा देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *