“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने रवाना की 12वीं निःशुल्क खाटू श्याम-सालासर बस सेवा

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने रवाना की 12वीं निःशुल्क खाटू श्याम-सालासर बस सेवा

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: कैथल विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा आयोजित निःशुल्क तीर्थ यात्रा सेवा के तहत बाबा श्री खाटू श्याम धाम एवं श्री बालाजी सालासर धाम के लिए 12वीं बस सेवा रवाना की गई।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किसान भवन कैथल से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस बस सेवा के माध्यम से अर्जुन नगर, लखनऊ मोहल्ला, खरादिया मोहल्ला, गोविंद कॉलोनी, सेक्टर-19, नेहरू गार्डन कॉलोनी, वार्ड-20, रामनगर, डिफेंस कॉलोनी, गांधी नगर, राजीव कॉलोनी, चौधरी मोहल्ला, पट्टी खोत, रजनी कॉलोनी, पटेल नगर और बलवंती सहित विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए।

इस अवसर पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और कोई भी श्रद्धालु आर्थिक कारणों से बाबा के दर्शन से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से यह निःशुल्क बस सेवा लगातार चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सेवा हर महीने जारी रहेगी।

यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले आर्थिक तंगी के कारण तीर्थ यात्रा करना मुश्किल होता था, लेकिन अब यह सेवा उन्हें सहज रूप से दर्शन का अवसर दे रही है।

श्रद्धालुओं में मंजू, विनय गोयल, स्वीटी गोयल, पूजा, रामेश्वर, रुपिंदर सैनी, मीना गर्ग, मेघराज, वीरेंद्र, केशव सचदेवा, राहुल वर्मा, सोनिया वर्मा, भावना, कुसुम, सुखदेव श्योराण, अमरजीत कश्यप, ज्योति, संतोष, संगीता, महक, राघव तनेजा और तनुश्री सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

अब तक सैकड़ों श्रद्धालु इस निःशुल्क तीर्थ यात्रा सेवा का लाभ उठा चुके हैं। बस में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध भी किए गए हैं।

कैथल हलकावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का अनूठा उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *