“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सीएचसी, पीएचसी और नागरिक अस्पतालों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सीएचसी, पीएचसी और नागरिक अस्पतालों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

📍 कैथल | 🗓️ 3 जून 2026

कैथल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग कैथल के संयुक्त तत्वावधान में तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और जिला नागरिक अस्पताल कैथल में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा उन्हें नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

डॉ. शकुंतला दहिया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। योग न केवल तनाव को कम करता है बल्कि कार्यक्षमता और एकाग्रता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले भर में लगातार प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *