“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्वस्थ तन और मन से ही हो सकता है राष्ट्र का निर्माण : ज्योति सैनी

स्वस्थ तन और मन से ही हो सकता है राष्ट्र का निर्माण : ज्योति सैनी

कैथल। हुडा सेक्टर-20 स्थित पार्क में आयोजित सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण एवं सर्व रोग निवारण योग शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी तथा भारत स्वाभिमान हरियाणा के प्रभारी भाई ईश आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि स्वस्थ तन और मन से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक हरियाणवी योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु स्वामी रामदेव ने योग को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नई पहचान दिलाई है। योग जीवन की हर समस्या का समाधान है, चाहे वह शारीरिक, पारिवारिक, सामाजिक या राजनीतिक हो। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

खाटू श्याम सालासर सेवा समिति के प्रधान मनोज सिंगला ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुडा सेक्टर-20 स्थित चौधरी देवीलाल पार्क में भव्य योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। योग कार्यक्रम के उपरांत सुबह 8 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें शहरभर से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

भारत स्वाभिमान हरियाणा के राज्य प्रभारी आचार्य रामचरण ने कहा कि योग एक ऐसी विधा है जो बिना किसी खर्च के अनेक बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आज खाद्य पदार्थों में रसायनों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास शरीर के आंतरिक शुद्धिकरण में सहायक होते हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। उन्होंने फास्ट फूड के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिज्जा, बर्गर और अन्य जंक फूड का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और अनेक बीमारियों को जन्म देता है।

इस अवसर पर आचार्य रामचरण ने युवा भारत जिला प्रभारी अनिल गुप्ता को “योग सेनापति” की उपाधि प्रदान कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भी आचार्य रामचरण द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला मीडिया प्रभारी नरेश पंवार, बदन सिंह आर्य, अनिल राणा, जिला प्रभारी आचार्य हरिओम, काशी, जयभगवान, महावीर, लक्ष्मी नारायण, पवन कुमार कानूनगो, नरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, अक्षरा गुप्ता, प्रेम जांगड़ा, सतपाल गुप्ता, रामफल, पवन गर्ग, सुरेश, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शिवकुमार, शकुंतला, नीलम मिड्ढा, सोनिया गुप्ता, नीलम रत्तेवाल, संतोष, रमा गर्ग, कविता गुप्ता, सुशील, सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *