“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्वच्छता को मिशन मोड में लें अधिकारी, वार्डों और गांवों में निकाली जाएं स्वच्छता रैलियां : डीसी अपराजिता

स्वच्छता को मिशन मोड में लें अधिकारी, वार्डों और गांवों में निकाली जाएं स्वच्छता रैलियां : डीसी अपराजिता

📍 कैथल | 🗓️ 29 मई 2026

कैथल: उपायुक्त अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता अभियान को मिशन मोड में लेकर कार्य किया जाए तथा आमजन को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ते हुए जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएं।

स्वच्छता विषय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी अपराजिता ने स्थानीय निकाय विभाग एवं ग्राम पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा कि वार्डों और गांवों में नियमित रूप से स्वच्छता जागरूकता रैलियां निकाली जाएं। लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामूहिक सफाई अभियान भी चलाए जाएं।

उन्होंने कहा कि जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। स्टेयरिंग कमेटी के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें तथा कचरा एकत्रित करते समय गीले, सूखे, सेनिटरी एवं अन्य प्रकार के कचरे को अलग-अलग वर्गों में संग्रहित किया जाए।

डीसी ने निर्देश दिए कि डंपिंग साइट तक कचरे का सुरक्षित परिवहन किया जाए तथा वहां नियमानुसार उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वाली फर्मों को भी कचरा प्रबंधन से संबंधित सभी नियमों का पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों और उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *