“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

संगतपुरा में पूर्व सरपंच सहित दर्जनों परिवारों ने भाजपा का दामन थामा

संगतपुरा में पूर्व सरपंच सहित दर्जनों परिवारों ने भाजपा का दामन थामा

📍 कैथल | 🗓️ 12 मई 2026

कैथल, 12 मई 2026: गांव संगतपुरा में पूर्व विधायक लीला राम के नेतृत्व में पूर्व सरपंच बलजीत गोपेरा सहित दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक लीला राम ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व पूरे देश में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास किया है। देशभर में सड़कों, पुलों और राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाकर भारत को विकास की नई दिशा दी गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर कार्य कर रही है और यही कारण है कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहा है। लीला राम ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सरलता, मुस्कान और जनहितकारी कार्यशैली के कारण लोगों के प्रिय मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यों के कारण समाप्ति की ओर बढ़ रही है, जबकि भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी नए साथियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा और पार्टी की विचारधारा से जोड़कर सक्रिय भूमिका दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, रामकुमार नैन, पूर्व सरपंच बलजीत, रामनिवास, सुभाष वाल्मीकि, दरबारा वाल्मीकि, सोनू, सोहनलाल, सुखविंदर, सुरेश गोपेरा, कुकी, विशाल, मेशा राम, अमन मलिक, दलबीर, प्रताप सिंह, नफे सिंह, बिट्टू, जिले सिंह, काला नंबरदार, लोकेंद्र मानस, राजीव मानस, टिंडा मानस, शेर सिंह मानस, रमेश गोपेरा सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *