“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सहकारी चीनी मिल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, एमडी कृष्ण कुमार व कर्मचारियों ने किया पौधारोपण

सहकारी चीनी मिल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, एमडी कृष्ण कुमार व कर्मचारियों ने किया पौधारोपण

कैथल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहकारी चीनी मिल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार तथा मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि प्राचीन समय में पेड़ों की अधिकता के कारण ऋतुएं समय पर आती थीं और पर्यावरण संतुलित रहता था। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं पौधे लगाने के साथ-साथ दूसरों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पेड़ ऑक्सीजन प्रदान करने और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने के अलावा तापमान को नियंत्रित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जितने अधिक हरे-भरे पेड़ होंगे, वातावरण में उतनी ही अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।

कृष्ण कुमार ने कहा कि वृक्ष और पौधे पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वे हवा को शुद्ध करते हैं, जल संरक्षण में सहायक होते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं तथा मिट्टी की उर्वरता को बरकरार रखने में मदद करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मिल के मुख्य लेखाधिकारी सतीश कुमार, मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी, उप मुख्य अभियंता ए.एच. जुबैरी, कृषि प्रबंधक जगदीश कासवान, लवलेश शर्मा, रामपाल तंवर, शमशेर कुंडु, सुरेश शर्मा, सुशील तंवर, पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *