“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणदीप सुरजेवाला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रणदीप सुरजेवाला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

📍 कैथल | 🗓️ 2 जून 2026

कैथल: कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को उनके आगामी जन्मदिन (3 जून) के अवसर पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों से शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग पत्रों के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी हैं।

राष्ट्रपति भवन से जारी संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रणदीप सुरजेवाला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और राष्ट्र सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की कामना की है।

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय से भेजे गए पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रणदीप सुरजेवाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को और अधिक मजबूत होने की शुभेच्छा व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए दोनों बधाई पत्र रणदीप सिंह सुरजेवाला के कैथल स्थित निवास किसान भवन पर प्राप्त हुए हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला का जन्मदिन 3 जून को है और इस अवसर पर देशभर से उनके समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *