“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पटवारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल, चार दिन बंद रहेंगे पटवार भवन; कैथल में दूसरे दिन भी नारेबाजी

कैथल। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहा पटवारियों का धरना दो दिन और बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब अगले चार दिन तक पटवार भवन बंद रहेंगे। हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पटवार भवन पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कैथल में शुक्रवार को पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दिनभर पटवार भवन पर ताले लटके रहे और कामकाज के लिए पहुंचे लोगों को बिना कार्य करवाए वापस लौटना पड़ा। जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने धरने की अध्यक्षता की।

पोर्टल की खामियों को लेकर पटवारियों में रोष

जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने कहा कि राजस्व पोर्टल में खामियों के चलते इंतकाल गलत दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इंतकाल में न तो हिस्से सही आ रहे हैं और न ही मालिकों के नाम ठीक दर्ज हो रहे हैं। इन तकनीकी खामियों का खामियाजा पटवारियों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक राजस्व पोर्टल को सही ढंग से दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। एसोसिएशन ने सरकार से पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग की है।

निजी एजेंसी से डीसीएस कराने की मांग

प्रदेश प्रचार सचिव सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द राजस्व पोर्टल में सुधार करना चाहिए। उन्होंने डीसीएस का कार्य निजी एजेंसी से करवाने की मांग भी रखी।

धरने के दौरान पटवारियों और कानूनगो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। इस मौके पर कानूनगो संजय कुमार, दिलबाग सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सुमित, विरेंद्र सिंह, रामनिवास और राजेश एडवोकेट सहित अन्य मौजूद रहे।

SEO Keywords: कैथल पटवारी हड़ताल, पटवारियों की हड़ताल, पटवार भवन बंद, कैथल पटवारी धरना, राजस्व पोर्टल, इंतकाल में गड़बड़ी, पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा, Kaithal Patwari Strike

Meta Title: कैथल में पटवारियों की हड़ताल दो दिन और बढ़ी, 4 दिन बंद रहेंगे पटवार भवन

Meta Description: कैथल में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी गई है। राजस्व पोर्टल की खामियों और इंतकाल में गड़बड़ी को लेकर पटवारियों ने विरोध जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *