किसान भवन में धूमधाम से मनाया गया रणदीप सुरजेवाला का जन्मदिन
कैथल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का जन्मदिन किसान भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, लड्डू बांटकर और मीठे पानी की छबील लगाकर खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम में विधायक आदित्य सुरजेवाला और सुदीप सुरजेवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसान भवन के सामने राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील भी लगाई गई, जो हर वर्ष आयोजित की जाने वाली परंपरा का हिस्सा है।
इस अवसर पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला के जन्मदिन पर कैथल सहित पूरे प्रदेश में उनके समर्थक और कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर, छबील और भंडारों जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रणदीप सुरजेवाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा और संगठन के प्रति योगदान की सराहना की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया है और पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।











Leave a Reply