“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कपिल कमल कार्यालय में भाजपा का ‘12 साल विश्वास के’ कार्यक्रम आयोजित, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

कपिल कमल कार्यालय में भाजपा का ‘12 साल विश्वास के’ कार्यक्रम आयोजित, केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

कैथल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को कैथल स्थित कपिल कमल जिला कार्यालय में “12 साल विश्वास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैथल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक लीलाराम ने कार्यकर्ताओं और नेताओं का स्वागत किया।

पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर भाजपा लगातार चुनावों में सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

मुख्य वक्ता अशोक गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों और डिजिटल इंडिया अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों को लाभ मिला है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर, जिला महामंत्री सुरेश संधू, जिला महामंत्री मुनीष शर्मा, नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग, अवधेश कुमार, मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग, गोपाल सैनी, सतबीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *