“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 5.18 ग्राम हेरोइन और 2 लीटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

कैथल, 25 जुलाई। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामथली पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 2 लीटर अवैध शराब और एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत गांव चिचड़वाला जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद एक युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया तो वह घबराकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा, लेकिन वाहन बंद हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से 2 लीटर अवैध शराब तथा उसके लोअर की जेब से 5.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह नशीले पदार्थ और अवैध शराब कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।

Focus Keywords

  • Kaithal Police
  • Ramthali Police
  • Heroin Seized in Kaithal
  • Chitta Recovery Kaithal
  • Illegal Liquor Seized
  • Kaithal Crime News
  • Haryana Police Action
  • Drug Smuggler Arrested Kaithal

Tags

Kaithal News, Kaithal Police, Ramthali Police, Heroin Recovery, Chitta News, Illegal Liquor, Drug Smuggling, Crime News, Haryana News, Guhla Police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *