“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में मतदाता मैपिंग अभियान तेज, 6.51 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी

कैथल में मतदाता मैपिंग अभियान तेज, 6.51 लाख से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूरी

📍 कैथल | 🗓️ 26 मई 2026

कैथल, 26 मई: चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं की मैपिंग का कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा अब तक 6 लाख 51 हजार 473 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है।

डीसी अपराजिता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 8 लाख 28 हजार 340 मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 78.65 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। यह कार्य वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ मिलान कर डिजिटल एवं भौगोलिक आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 807 मतदान केंद्र हैं और इतने ही बूथ लेवल अधिकारी (BLO) इस कार्य में जुटे हुए हैं।

विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मैपिंग की स्थिति इस प्रकार है:

  • गुहला विधानसभा: 1,93,848 में से 1,56,567 मतदाताओं की मैपिंग
  • कलायत विधानसभा: 2,14,696 में से 1,86,538 मतदाताओं की मैपिंग
  • कैथल विधानसभा: 2,25,752 में से 1,51,249 मतदाताओं की मैपिंग
  • पूंडरी विधानसभा: 1,94,044 में से 1,57,119 मतदाताओं की मैपिंग

डीसी ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की पहचान कर उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों से जोड़ा जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर सत्यापन कार्य करेंगे। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं, स्थानांतरित मतदाताओं और मृत मतदाताओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी।

डीसी अपराजिता ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा बीएलओ को सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। नागरिक अपने नाम की जांच ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *