कैथल, 19 सितंबर 2026। स्थानीय जाट कॉलेज, कैथल में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए स्नातक द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा भव्य फ्रेशर पार्टी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि सहित प्रबंधक समिति के सदस्यों, प्राचार्य एवं कॉलेज स्टाफ का विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। वहीं स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का भी द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों तथा फ्रेशर पार्टी आयोजन समिति के सदस्यों मनीष कुमार, मोनिका मान, डॉ. विमी दुआ और डॉ. सीमा ने मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि राजकुमार बैनिवाल ने प्रबंधक समिति एवं प्राचार्य के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों को व्यवहार और संस्कारों पर दिया जोर
मुख्य अतिथि राजकुमार बैनिवाल ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण चरण होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यहां शिक्षा के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी अनुभव और संस्कार भी सीखने चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि भविष्य में वे जिस भी क्षेत्र में जाएं, अपने व्यवहार और संस्कारों से अपने परिवार एवं जाट महाविद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यार्थियों को शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करने की सलाह भी दी।
राजकुमार बैनिवाल ने कहा कि जीवन चुनौतियों से भरा हुआ है और विद्यार्थियों को भविष्य में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने भी स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्नातक विद्यार्थी होना अपने आप में एक जिम्मेदारी का परिचायक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से देश, समाज और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा जीवन में धैर्य और अनुशासन को अपनाने का आह्वान किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और कॉलेज में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां
इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर फ्रेशर पार्टी समारोह में रंग भर दिया। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपना परिचय देने के साथ-साथ विभिन्न प्रस्तुतियां भी पेश कीं। छात्र-छात्राओं ने संगीत और मनोरंजन के बीच जमकर मस्ती की और कार्यक्रम का आनंद लिया।
श्रेष्ठ प्रस्तुति एवं सहभागिता के आधार पर हैप्पी चहल को मिस्टर फ्रेशर, पलक को मिस फ्रेशर तथा निष्ठा को मिस फर्स्ट रनरअप चुना गया। मुख्य अतिथि राजकुमार बैनिवाल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक समिति और कॉलेज स्टाफ रहा मौजूद
इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उपप्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन सहित कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, महावीर राविश, दलवीर कैरो, महावीर कुंडू, विक्रम सिंह, सन्नी चौशाला, राजपाल गुहणा, कुलदीप सिंह, जसवीर मानस, रजत रापड़िया और स्वतंत्र पाल उपस्थित रहे।
कॉलेज स्टाफ की ओर से राजपाल चहल, डॉ. सुदेश राविश, डॉ. राजेश बनवाला, डॉ. कर्मवीर चहल, डॉ. प्रवीण ढाण्डा, डॉ. संदीप धारीवाल, बलराज सिंह, डॉ. सुधीर, सुशील कुमार, अनिल कुमार, राजपाल, अजीत ढुल, डॉ. प्रोमिला, डॉ. बिंदर कुमारी, डॉ. प्रोमिला कुंडू, संदीप कुमार कुण्डू, नीतू, रवीना, सीता देवी और साक्षी सहित गैर-शिक्षण स्टाफ के कुलबीर सिंह, अमरेंद्र, प्रदीप, किरण, मनदीप कुमार, सुमित कुमार, पवन और बलकार सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply