बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 18 जून को, उपभोक्ता रख सकेंगे अपनी शिकायतें
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि आम उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि फोरम के अध्यक्ष योग राज की अध्यक्षता में यह बैठक 18 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक यूएचबीवीएन कार्यालय कैथल के सभागार में आयोजित होगी।
अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर एसडीओ और एक्सईएन से संपर्क करने के बाद भी नहीं हुआ है, वे अपनी शिकायतें फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
बैठक में उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति, बिलिंग, तकनीकी समस्याओं तथा अन्य संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी और नियमानुसार समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दो वर्ष से अधिक पुराने मामले, न्यायालय में विचाराधीन केस तथा बिजली चोरी से संबंधित मामलों को इस फोरम में सुनवाई के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यूएचबीवीएन ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी लंबित बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं फोरम के समक्ष रखें।










Leave a Reply