“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सांसद खेल महोत्सव 2.0: गुहला के मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम, महिला और पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते खिताब

कैथल, 12 नवंबर। सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत गुहला विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आरकेएसडी स्कूल में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के मुक्केबाजों ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और दमखम का परिचय दिया। विभिन्न भार वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

महिला वर्ग के मुकाबलों में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिमरन और गुंजन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग में तेजस्वी और प्रिया, 51 से 54 किलोग्राम में सिमरन, 54 से 57 किलोग्राम में सलोनी और हर्षदीप तथा 57 से 60 किलोग्राम में कशिश विजेता रहीं।

इसी प्रकार 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में लवप्रीत, 65 से 70 किलोग्राम में खुशी, 70 से 75 किलोग्राम में रेनू और सलोनी, 75 से 80 किलोग्राम में रजनी तथा 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में लक्ष्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

पुरुष बॉक्सिंग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मुकाबले किए। 50 किलोग्राम भार वर्ग में नवराज, अनुज और अमनप्रीत विजेता रहे। 50 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में नकुल और मोहित, 55 से 60 किलोग्राम में आदित्य और पर्व तथा 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में उमेश और राहुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

प्रतियोगिता के दौरान पार्षद रोहन मित्तल, समाजसेवी कृष्ण बंसल, विक्रम सिंह, बॉक्सिंग कोच राजिंदर सिंह, कपूरा वाल्मीकि और हल्का प्रभारी अरविंद गोलन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सांसद खेल महोत्सव 2.0 के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।