पूंडरी, 6 नवंबर। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने दीपावली के पावन पर्व पर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मिलजुलकर मनाने की अपील की।
विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि त्योहारों की खुशियां उस समय दोगुनी हो जाती हैं, जब हम अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए और समाज में समानता, सहयोग तथा आपसी सद्भाव का संदेश दे।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक भी है। यह पावन पर्व हमें सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
सतपाल जांबा ने कहा कि सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए। दीपावली का वास्तविक संदेश समाज में खुशियां बांटना, एक-दूसरे का सहयोग करना और सकारात्मकता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

