“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा संचालित आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल पहुंचा सुपाशर्व सीनियर सेकेंडरी स्कूल

इसके अलावा गांव उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना, सजूमा, गुहणा, क्योड़क, सांगन, नौच और खनौदा सहित अन्य गांवों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। दशहरा पर्व पर गांव बाबा लदाना मेले में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया था। इन शिविरों के माध्यम से अब तक कैथल विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल चुका है।
हर गांव और वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उद्देश्य : आदित्य सुरजेवाला
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना ही उनका परम धर्म है। उनका उद्देश्य है कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर के हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से पहुंचें, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे।
वहीं, स्कूल प्रशासन और वार्ड 26 के स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मोबाइल अस्पताल जैसी सुविधा से क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।