कैथल, 28 अक्टूबर 2026। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में कैथल स्थित आरकेएसडी–नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का दिशा समिति, कैथल के सदस्यों ने दौरा किया और यहां संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर
दौरे के दौरान दिशा समिति के सदस्यों को स्किल सेंटर में कार्यरत विभिन्न प्रशिक्षण साझेदारों से परिचित करवाया गया। इस दौरान युवाओं के लिए चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रोजगार की संभावनाओं और उपलब्ध अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और आकांक्षाओं के अनुरूप प्रशिक्षण के अवसरों से जोड़ना जरूरी है, ताकि वे अपने कौशल को निखारकर रोजगार प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
अपने क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करेंगे दिशा समिति के सदस्य
दौरे के दौरान चर्चा की गई कि दिशा समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं से संवाद करेंगे। वे युवाओं की रुचियों और भविष्य की योजनाओं को समझते हुए उन्हें आरकेएसडी–नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर में उपलब्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रोजगार संबंधी अवसरों के बारे में जागरूक करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाना और उन्हें रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना है।
ये सदस्य रहे मौजूद
दौरे के दौरान दिशा समिति के सदस्यों में श्री नवनीत गोयल, श्री जसबीर सिंह, एडवोकेट धर्मवीर भोला, श्रीमती अक्षरा, सुश्री निधि मोहन और श्रीमती सोनिया उपस्थित रहे।
इसके अलावा कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान, हल्का गुहला प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया तथा आरएनआईएससी से बिमल ठाकुर भी मौजूद रहे।
स्किल सेंटर के प्रशिक्षण साझेदार वीएलसीसी, एएनआई मोशन स्टूडियोज और व्हाइटबैंगर टेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
नवीन जिन्दल फाउंडेशन की यह पहल युवाओं को व्यावहारिक कौशल से लैस करने, प्रशिक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।



