“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महिला प्रकोष्ठ द्वारा करवाया गया करवाफेस्ट-2026

आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल 

 महिला प्रकोष्ठ द्वारा करवाया गया करवाफेस्ट-2026

स्थानीय आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के महिला प्रकोष्ठ द्वारा *करवाफेस्ट-2026* का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना तथा छात्राओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल और सांस्कृतिक अभिरुचि प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था। प्रधान प्रबंधक समिति श्री अश्विनी शोरेवाले ने महिला प्रकोष्ठ के इस आयोजन की सराहना की एवं करवा चौथ के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।  प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने अपने संबोधन में उपस्थित छात्राओं को सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य प्रभारी संध्याकालीन सञ हरिंदर गुप्ता, डॉ अनिल जिंदल एवं महाविद्यालय की पुरातन छात्रा अंजू भी इस अवसर पर उपस्थित रहे एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं-मेहंदी प्रतियोगिता, करवा सजावट प्रतियोगिता, थाली सजावट प्रतियोगिता तथा चूड़ी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। मेहंदी के आकर्षक डिजाइनों तथा करवा, थाली और चूड़ियों की मनमोहक सजावट ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। परिणाम इस प्रकार रहेः

मेहंदी प्रतियोगिता 

प्रथम स्थान: खुशी और यशिका

द्वितीय स्थान: मोनिका और डिंपल

तृतीय स्थान: पायल और तानिया

सांत्वना पुरस्कार: मधु और अंजली

थाली सजावट 

प्रथम स्थान: मेधावी

द्वितीय स्थान: शिवानी

तृतीय स्थान: मंजू

 करवा सजावट 

प्रथम स्थान: शिवानी

द्वितीय : महक

तृतीय स्थान: चेतना

 चूड़ी सजावट 

प्रथम स्थान: इशिका

इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. गीता गोयल, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. विनय सिंघल, डॉ. सुरुचि शर्मा, डॉ. रचना, डॉ. पूजा, डॉ. प्रीति, डॉ. संयोगिता, डॉ. आशा तथा डॉ. पूजा गोयल ने निभाई। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागियों की कलात्मकता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. इला गुप्ता, संयोजक, महिला प्रकोष्ठ (सायंकालीन सत्र ), 

 महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. रेखा रानी, डॉ. चेतना, डॉ. अंजलि, डॉ. हिमांशी, सुश्री नेहा चौधरी, सुश्री निशा मित्तल एवं सुश्री भावना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।