कैथल। स्थानीय आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं संस्कृत विभाग के सौजन्य से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की साहित्यिक गतिविधि समिति एवं क्विज समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नरेश गर्ग द्वारा प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल के स्वागत के साथ हुई। प्रधान प्रबंधक समिति के श्री अश्विनी शोरेवाला ने आयोजकों को बधाई देते हुए प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सामान्य ज्ञान के महत्व को रेखांकित किया।
प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बौद्धिक एवं प्रतियोगी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
छह टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
क्विज प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी शामिल थे। विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का परीक्षण किया गया। दर्शकों ने भी प्रश्नों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे प्रतियोगिता का माहौल और अधिक रोचक हो गया।
क्विज प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम स्थान – अर्जुन टीम: विशाल, लव एवं मोहित
द्वितीय स्थान – विदूर टीम: पायल, स्नेहा एवं यसप्रीत
तृतीय स्थान – व्यास टीम: अंकित, विशाल एवं प्रिंस
प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर डॉ. नरेश गर्ग ने किया। डॉ. अलीशा ने टाइमकीपर की भूमिका निभाई, जबकि डॉ. मनोज बंसल ने कार्यक्रम के समन्वय के साथ दर्शकों से प्रश्न पूछने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर, प्राचार्य प्रभारी सांध्य सत्र डॉ. हरिंदर गुप्ता, डॉ. राकेश मित्तल, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. सुरूचि शर्मा, डॉ. अनिल जिंदल, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. विशाल गर्ग, डॉ. गीता गोयल, डॉ. मंजुला गोयल, डॉ. अंजलि खुर्रा, डॉ. रिचा लांग्यान तथा स्टाफ सचिव डॉ. विकास भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थितजनों ने प्रतिभागी विद्यार्थियों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की तथा ऐसी प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।




Leave a Reply