“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में दहेज प्रताड़ना मामले का पीओ गिरफ्तार, जमानत के बाद हो गया था फरार


कैथल, 25 सितंबर। कैथल पुलिस द्वारा पीओ और बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ को सफलता मिली है। एएसआई राजकुमार की टीम ने दहेज प्रताड़ना के वर्ष 2020 में दर्ज मामले में उद्घोषित अपराधी (पीओ) गांव सिल्ला खेड़ा निवासी संदीप उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी संदीप के खिलाफ वर्ष 2020 में अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
जमानत मिलने के बाद न्यायालय में नहीं हुआ पेश
पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दोबारा न्यायालय में पेश नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। इसके बाद न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में उसे 17 सितंबर 2026 को पीओ घोषित किया गया था।
पीओ पकड़ो स्टाफ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *