“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 2 मामलों में 2 आरोपी काबू; 390 लीटर लाहण और 76 बोतल शराब बरामद


कैथल, 25 सितंबर। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर 390 लीटर लाहण और 76 बोतल अवैध शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लैंडर कीमा में पशु बाड़े से 390 लीटर लाहण और 40 बोतल शराब बरामद
पहले मामले में सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप की अगुवाई में पीएसआई दीपक, एएसआई मनोज कुमार तथा चौकी रामथली प्रभारी एएसआई राजेश कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लैंडर कीमा में कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने गांव निवासी सतगुरु के पशु बाड़े पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान पशु बाड़े से दो ड्रमों में करीब 390 लीटर लाहण तथा एक प्लास्टिक कैनी से 40 बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद की गई।
भैणी माजरा में 36 बोतल देसी शराब बरामद
दूसरे मामले में थाना सदर कैथल के एसआई सत्यवान की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भैणी माजरा निवासी जोरा सिंह के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी जोरा सिंह को काबू कर उसके मकान की जांच की।
जांच के दौरान प्लास्टिक कट्टे से 36 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
दोनों मामलों में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। बरामद शराब और लाहण को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *