“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

RKSD कॉलेज कैथल के NCC कैडेट अभिनव चहल ने दिल्ली में AITSC में लिया हिस्सा


कैथल, 24 सितंबर 2026। स्थानीय आरकेएसडी महाविद्यालय, कैथल के एनसीसी कैडेट अभिनव चहल ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (All India Thal Sainik Camp- AITSC) में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित इस शिविर में अभिनव चहल ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया।
द्वितीय वर्ष के एनसीसी कैडेट अभिनव चहल ने एआईटीएससी के दौरान ऑब्सटैकल ट्रेनिंग (बाधा प्रशिक्षण) में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।
कठिन चयन प्रक्रिया के बाद हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन
अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर (AITSC) में कैडेट्स का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली कठिन प्रतियोगिताओं और चयन प्रक्रिया के बाद किया जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के शिविर में अभिनव चहल का चयन और सहभागिता आरकेएसडी कॉलेज एनसीसी तथा 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी, कुरुक्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अभिनव चहल की इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। संस्थान के अध्यक्ष श्री अश्वनी शोरेवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कैडेट अभिनव चहल को बधाई दी। उन्होंने उनके समर्पण, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कांग और लेफ्टिनेंट डॉ. रघुबीर सिंह ने भी अभिनव चहल को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
आरकेएसडी कॉलेज कैथल की एनसीसी गतिविधियों में यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज की एनसीसी प्रतिभा को सामने लाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *