“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में मोटर की तार व बैटरी चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, 83 फुट चोरी की तार बरामद

कैथल, 20 सितंबर 2026। थाना सीवन क्षेत्र के खेतों में लगी मोटरों की तार और अन्य सामान चोरी करने के मामले में कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप सिंह की टीम ने कांगथली निवासी सुखविंद्र उर्फ सुखा को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मांडी सदरा निवासी सटालन सिंह ने शिकायत दी थी कि 28 अप्रैल की रात करीब 7 बजे वह खेत से अपने घर चला गया था। अगले दिन 29 अप्रैल को सुबह करीब 6 बजे जब वह खेत में पहुंचा तो मोटर वाले कमरे से उसकी मोटर की करीब 30 फुट तार और एक्साइड कंपनी की एक बड़ी बैटरी चोरी मिली।

शिकायतकर्ता ने आसपास के किसानों से जानकारी ली तो पता चला कि अन्य किसानों के खेतों से भी मोटर की तारें चोरी हुई थीं। इनमें योगा सिंह की करीब 20 फुट, दविंद्र सिंह की 60 फुट, करनैल सिंह की 25 फुट, नरिंदर सिंह की 100 फुट, जतिंद्र सिंह की 80 फुट तथा गुरविंद्र सिंह की करीब 100 फुट तार चोरी होना पाया गया।

पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल की रात को भी पड़ोसी किसानों के खेतों से मोटर की तारें चोरी हुई थीं। शिकायत के आधार पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने आरोपी सुखविंद्र उर्फ सुखा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 83 फुट चोरीशुदा तार बरामद की गई है।

पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *