“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई, 5 मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार


कैथल, 17 सितंबर 2026। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कैथल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 5 मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 81 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहली कार्रवाई एंटी नारकोटिक सैल कैथल की टीम ने की। एएसआई जगभान की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव पीडल से खरौदी रोड पर दबिश देकर गांव खरौदी निवासी नाहर सिंह को काबू किया। जांच के दौरान आरोपी के पास रखे प्लास्टिक कट्टे में दो गत्ता पेटियों से 24 बोतल ठेका देशी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में थाना गुहला के पीएसआई कमलदीप की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव हेमु माजरा निवासी जसबीर सिंह के मकान पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके मकान से 8 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की।
तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल कैथल के एसआई बलराज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन नगर कैथल स्थित एक खाली प्लाट में कार्रवाई की। यहां से अर्जुन नगर निवासी नरेश को काबू किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से एक पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी देशी शराब, कुल 24 बोतल बरामद हुई।
चौथे मामले में थाना सदर कैथल के एएसआई जिले सिंह की टीम ने गांव दीवाल में सड़क किनारे बनी झुग्गी में दबिश दी। पुलिस ने गांव दीवाल निवासी कश्मीर सिंह उर्फ नारा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान झुग्गी में रखे प्लास्टिक कट्टे से 10 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
पांचवें मामले में थाना राजौंद के एचसी विकास कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नरवल की मुख्य सड़क पर स्थित एक दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने गांव नरवल निवासी महेन्द्र सिंह को काबू किया। जांच के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे रखे प्लास्टिक कट्टे से 15 बोतल ठेका देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने पांचों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा सभी मामलों में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
कैथल पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *