“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल। साइबर अपराधों के खिलाफ कैथल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

कैथल। साइबर अपराधों के खिलाफ कैथल पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से करीब 96 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मनवाली, जिला फतेहाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। अदालत से आरोपी का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह inसूदन के आदेशानुसार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और साइबर ठगी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल कुमार की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए विकास उर्फ विक्की को काबू किया।
ICICI क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर किया था फोन
पुलिस के अनुसार, सीवन निवासी विक्रम ने थाना साइबर क्राइम कैथल में शिकायत दी थी कि उसके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। 5 नवंबर 2022 को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड अधिकारी बताया।
आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस पॉलिसी लगी हुई है, जिसके लिए हर साल 4,500 रुपये काटे जाएंगे। जब शिकायतकर्ता ने पॉलिसी बंद करवाने की बात कही तो फोन करने वाले ने क्रेडिट कार्ड के अंतिम 8 अंक पूछे।
इसके बाद साइबर ठग ने शिकायतकर्ता के मोबाइल पर आया OTP भी धोखे से हासिल कर लिया। OTP मिलने के बाद उसके ICICI बैंक क्रेडिट खाते से करीब 96 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम कैथल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पहले 5 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
पुलिस जांच में इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने विकास उर्फ विक्की को भी काबू किया है।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को निकालकर कमीशन के आधार पर साइबर ठगी करने वाले अन्य आरोपियों को देता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और पैसों के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *