“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आर.के.एस.डी. कॉलेज के सायंकालीन सत्र में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कैथल, 14 सितंबर। आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल के सायंकालीन सत्र में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कविता-पाठ, भाषण तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया।

हिंदी संस्कृति, संस्कार और पहचान की भाषा : डॉ. हरिंदर गुप्ता

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंदर गुप्ता ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, संस्कार, पहचान और गौरव की भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा ने किया। उन्होंने मंच संचालन के साथ अपनी स्वरचित कविता का प्रभावशाली पाठ भी किया, जिसे विद्यार्थियों और उपस्थित शिक्षकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

कविता-पाठ प्रतियोगिता में विशाल ने प्रथम, माही ने द्वितीय और पूर्णिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में पूर्णिमा ने प्रथम, सिमरन ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और स्वीटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कविता-पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. सुनील श्योकंद एवं डॉ. मनिका गुप्ता ने निभाई। भाषण प्रतियोगिता में डॉ. आशा एवं प्रो. रेनू जगड़ा निर्णायक रहीं। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में डॉ. संयोगिता एवं प्रो. नीतिका गाबा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

हिंदी को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. गगन मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल एक विषय के रूप में पढ़ने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प दिलाया।

डॉ. गगन मित्तल ने हिंदी विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी विभाग और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान श्री अश्वनी शोरे वाला और उनकी पूरी टीम की ओर से इस प्रकार के रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरणा मिलने की बात भी कार्यक्रम में कही गई।

इस अवसर पर डॉ. कुसुम लता, प्रोफेसर दीपिका गुप्ता, डॉ. अंकित गर्ग, डॉ. ऋतु चौधरी, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अनीता, डॉ. देवी लाल, प्रोफेसर कुश चौधरी, डॉ. मीनू, प्रोफेसर रीना मक्कड़, प्रोफेसर नीलम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *