कैथल, 14 सितंबर 2026। कैथल जिले में अवैध शराब के खुर्दे का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुंडरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 16 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पुंडरी पुलिस के एसआई संजय कुमार को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव भाणा निवासी राजेश के मकान पर दबिश दी।
मकान के कमरे से मिली 16 बोतल शराब
पुलिस द्वारा मकान की जांच के दौरान अंदर बने एक कमरे से 16 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी राजेश को मौके पर काबू कर लिया।
इस मामले में थाना पुंडरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी
कैथल पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की बिक्री और खुर्दे का धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply