गांव क्योड़क में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी का जोरदार स्वागत, पूर्व विधायक लीलाराम ने ग्रामीणों को दिया तिरंगा यात्रा में शामिल होने का न्योता
कैथल, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 12 अगस्त को कैथल शहर में आयोजित होने वाली तिरंगा रैली एवं तिरंगा महोत्सव को लेकर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल है। तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व विधायक लीलाराम ने कैथल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और युवाओं को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
पूर्व विधायक लीलाराम ने गांव दीवाल, सजूमा, गुहना, चौथ, पाड़ला, मालखेड़ी, नंदसिंह वाला, सांघन, संगतपुरा, बाबा लदाना और क्योड़क का दौरा किया। इस दौरान गांव क्योड़क पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी का सैकड़ों युवाओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा में क्योड़क गांव से बड़ी संख्या में लोग वाहनों के साथ शामिल होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे।
ट्रैक्टर, कार और मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लेकर पहुंचेंगे लोग : ज्योति सैनी
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि 12 अगस्त को कैथल में होने वाली तिरंगा रैली अपने आप में अनोखी होगी। उन्होंने कहा कि हजारों लोग ट्रैक्टर, गाड़ियों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में तिरंगा उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।
शहीदों के पराक्रम और बलिदान को नमन करना हमारा कर्तव्य : लीलाराम
पूर्व विधायक लीलाराम ने कहा कि देश की सुरक्षा और प्रगति में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को याद करना और उनके पराक्रम, शौर्य एवं वीरता को नमन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में अपने पूर्वजों, ऋषियों और वीरों को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद करने की परंपरा रही है। तिरंगा उत्सव इसी भावना को मजबूत करने का अवसर है।
लीलाराम ने कहा कि गांवों में तिरंगा उत्सव को लेकर लोगों से संवाद करने पर हर वर्ग के लोग इसमें शामिल होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और बुजुर्गों में तिरंगे तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना दिखाई दे रही है।
राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा तिरंगा महोत्सव
लीलाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और लोगों में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति देश के प्रत्येक नागरिक के मन में सम्मान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर राम कुमार नैन, हरपाल, सतु कठवाड़, विकास कठवाड़, सतबीर शर्मा, धीरेंद्र, रामसिंह क्योड़क, मिंटू नंबरदार, बीरा राम, ओमपाल क्योड़क, सिंदर, रामधन शर्मा, इंद्र गोड़, ओमपाल तंवर, सतीश क्योड़क, पाला पंच, संजीव नंबरदार, विकी क्योड़क, जनक क्योड़क, भाग सिंह क्योड़क, बलबीर सरपंच, शमशेर राठी, दर्शन दीवाल, अनिल सजूमा, नरेश सजूमा, साहिल सजूमा, जोगिंदर सरपंच गुहना, ओमपाल शर्मा, बलकार गुर्जर, राजेंद्र चौथ, रोहताश राणा, लज्जा राम शर्मा, सुरजीत सैनी पूर्व सरपंच, जय सिंह सैनी, सोहन शर्मा, गुलशन शर्मा, रमेश संगतपुरा, बलजीत पूर्व सरपंच संगतपुरा, हुक्म चंद सैनी, मेवा राम और कुशलपाल सहित अनेक ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Leave a Reply