“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: वार्ड 18 में पहुंचा ‘आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल’, सैकड़ों लोगों का हुआ मुफ्त हेल्थ चेकअप

कैथल, 6 अगस्त 2026। कैथल शहर के वार्ड-18 स्थित उद्योग मार्ग की सोरगिर बस्ती में गुरुवार को विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल “आदित्य सुरजेवाला चलता-फिरता अस्पताल” के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने लोगों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।

शिविर में डॉ. साहिल, स्टाफ नर्स कविता तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दवाइयों के वितरण में श्याम सैनी और रजत ने सहयोग किया। स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिए गए।

कॉलोनिवासियों ने जताया आभार

शिविर में पहुंचे राजेश, महेन्द्रो, महावीर, विद्या, दीप, प्रेम, संजय, संतोष, रोशन, मीनाक्षी, रूमा, रितु, सुनीता, पिंकी, पूनम, सावित्री, गोमती, हैप्पी, सुभाष, पूजा, चांदी राम सहित अनेक लोगों ने इस पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में जांच एवं दवाइयों पर काफी खर्च करना पड़ता है, जबकि इस शिविर में सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

कई वार्डों और गांवों तक पहुंच चुकी है मोबाइल मेडिकल वैन

विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा संचालित यह मोबाइल अस्पताल पहले भी कैथल शहर के कई वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच चुका है। वार्ड 20, वार्ड 2, वार्ड 14, वार्ड 1, वार्ड 31, वार्ड 12, वार्ड 22, वार्ड 17, वार्ड 4, वार्ड 3, वार्ड 11, वार्ड 27 सहित उझाना, पाड़ला, बाबा लदाना, सजूमा, गुहणा, क्योडक और हरिनगर जैसे गांवों में हजारों लोगों को इस सेवा का लाभ मिल चुका है।

जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास

मोबाइल अस्पताल का उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जिन्हें अस्पताल जाने में कठिनाई होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाते हैं। इस पहल के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विधायक ने क्या कहा

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना उनका प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से “निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल” नियमित रूप से कैथल के सभी वार्डों और गांवों में अपनी सेवाएं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *