“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सांसद नवीन जिंदल के दो वर्षों के कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन, रमेश सैनी बोले- पारदर्शिता और जवाबदेही का सशक्त दस्तावेज

कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और सांसद नवीन जिंदल की लोकहितकारी गतिविधियों को समर्पित विशेष बुकलेट का विमोचन जिंदल हाउस, कुरुक्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने बुकलेट का विमोचन करते हुए इसे सांसद नवीन जिंदल के कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही का सशक्त दस्तावेज बताया।

रमेश सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने पिछले दो वर्षों में विकास और जनसेवा को नई दिशा दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने विकास को गति देने के साथ-साथ जनसेवा की ऐसी कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह बुकलेट केवल विकास कार्यों का संकलन नहीं, बल्कि जनता के प्रति सांसद की जवाबदेही और पारदर्शी कार्यशैली का प्रमाण भी है। इससे आमजन को पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद की विकास यात्रा केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, किसान कल्याण, खेलों के विकास, सामाजिक सेवा और राष्ट्रभावना को मजबूत करने वाले अभियानों तक विस्तृत है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों के कारण कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र आज विकास, विश्वास और जनसहभागिता की नई पहचान बनकर उभरा है।

कार्यक्रम में अजैब सिंह, अभिषेक सहगल, बलिंद्र सिंह, भूषण मंगला, कुणाल धवन, विनोद गर्ग, डॉ. राज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Focus Keywords: नवीन जिंदल, कुरुक्षेत्र, बुकलेट विमोचन, रमेश सैनी, विकास कार्य, सांसद नवीन जिंदल, भाजपा कुरुक्षेत्र, जनसेवा, कुरुक्षेत्र समाचार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *