कैथल, 5 अगस्त। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक (डीएफएससी) वरिंद्र सिंह ने जिले के सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से 15 अगस्त 2026 तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी (KYC) अनिवार्य रूप से पूरी कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
डीएफएससी वरिंद्र सिंह ने बताया कि कैथल जिले में लगभग 2.82 लाख घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 2.20 लाख उपभोक्ता अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं, जबकि अभी भी लगभग 62 हजार उपभोक्ताओं की केवाईसी शेष है। उन्होंने कहा कि सभी शेष उपभोक्ता 15 अगस्त 2026 तक अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर केवाईसी अवश्य पूर्ण करवा लें, ताकि गैस सब्सिडी और सरकार की अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।
उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अपने आधार कार्ड तथा गैस कनेक्शन नंबर के साथ संबंधित गैस एजेंसी पर जाना होगा। यह पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और इसमें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
डीएफएससी ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से समय रहते केवाईसी पूरी कराने की अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, ताकि भीड़ से बचते हुए आसानी से प्रक्रिया पूरी की जा सके।
Focus Keywords: LPG KYC, गैस कनेक्शन KYC, LPG Subsidy, कैथल गैस उपभोक्ता, 15 अगस्त KYC, DFSC वरिंद्र सिंह, गैस सब्सिडी, कैथल समाचार.

Leave a Reply