SEO Tit
कैथल, 30 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई 2026 को प्रारम्भिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित किए जाएंगे।
डीसी अपराजिता ने बताया कि प्रारम्भिक मतदाता सूची संबंधित बीएलओ, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय कैथल, संबंधित तहसील, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 की पात्रता तिथि के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियां फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। वहीं जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटि है, वे भी निर्धारित अवधि के भीतर संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीसी ने जानकारी दी कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है अथवा जिनके रिकॉर्ड में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है, उन्हें 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 के बीच नोटिस जारी किए जाएंगे। इन मामलों की सुनवाई सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा निर्धारित स्थानों पर की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। सभी पात्र नागरिक समय रहते मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।
SEO URL Slug
kaithal-voter-list-2026-preliminary-electoral-roll-claims-objections-30-august
Tags
Kaithal News, Kaithal Voter List, Haryana Election News, Electoral Roll 2026, DC Aparajita, Voter Registration, Election Commission, Kaithal Updates, Haryana News, Vote Update

Leave a Reply