कैथल, 28 जुलाई। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 30 जुलाई को गांव बदनारा में रात्रि प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम गांव की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान डीसी अपराजिता स्वयं ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित रहें और अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एवं आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
जिला प्रशासन का उद्देश्य रात्रि प्रवास कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा शासन की योजनाओं को गांव स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।
Focus Keywords
- बदनारा रात्रि प्रवास कार्यक्रम
- कैथल रात्रि प्रवास
- डीसी अपराजिता
- कैथल समाचार
- बदनारा गांव
- सरकारी योजनाएं कैथल
- ग्रामीण समस्याएं
- Kaithal News
- Badnara Night Stay Program
- DC Aparajita Kaithal

Leave a Reply