“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 156 बोतल देसी शराब बरामद, दो चेक बाउंस मामलों के उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

कैथल, 27 जुलाई। कैथल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 156 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं, चेक बाउंस के दो मामलों में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है।

156 बोतल देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चौकी संगतपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव नंद सिंह वाला से गांव बरटा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक सफेद अल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई।

जांच में कार से दो प्लास्टिक के बोरों में रखी 156 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक प्रदीप कुमार निवासी गांव बरटा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

चेक बाउंस मामलों में दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पीओ/बेल जंपरों की धरपकड़ अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने दो अलग-अलग मामलों में दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पहले मामले में एएसआई राजकुमार ने राजकुमार निवासी शक्ति नगर, कैथल को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2024 के चेक बाउंस मामले में 3 जुलाई 2026 को अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

दूसरे मामले में एएसआई रणदेव ने रिषीपाल निवासी गांव नौच को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2020 के चेक बाउंस मामले में 10 मार्च 2026 को अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

कैथल पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों, शराब तस्करी और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Keywords: Kaithal Police News, Kaithal News Today, Illegal Liquor Seized Kaithal, Sangatpura Police, Desi Sharab Seized, Check Bounce Case, PO Arrest Kaithal, Haryana Police News, Kaithal Crime News, Manpreet Singh Sudan.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *