“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

आर.के.एस.डी. कॉलेज कैथल में वृहद पौधारोपण अभियान, 50 पौधे लगाए; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कैथल। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैथल के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए, जबकि लगभग 50 पौधे विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को वितरण कर उन्हें अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में लगाने तथा संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायालय, कैथल के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कंवल कुमार रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय विद्या समिति (रजि.) के उपाध्यक्ष श्री श्याम बंसल, गवर्निंग बॉडी के उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश मंगल, कोषाध्यक्ष श्री सुनील चौधरी तथा सदस्य श्री रामनिवास जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगाकर किया। इस दौरान उपस्थितजनों को वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आर.के.एस.डी. कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रधान श्री अश्वनी शोरेवाला ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए, क्योंकि पौधारोपण तभी सार्थक है जब उसका संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य अतिथि श्री कंवल कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं और इनके संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकता है। उन्होंने पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में आर.के.एस.डी. कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र श्री पंकज बंसल ने पौधारोपण अभियान के लिए पौधे भेंट किए। महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण अभियान को और अधिक मजबूती मिली है।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. नरेश गर्ग, संयोजक, विधिक साक्षरता प्रकोष्ठ ने किया। उनके साथ डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. अनिल जिंदल तथा डॉ. अनुकृति धुल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

SEO Tags

आर.के.एस.डी. कॉलेज कैथल, RKSD College Kaithal, पौधारोपण अभियान, Tree Plantation Drive Kaithal, पर्यावरण संरक्षण, NSS Kaithal, NCC Kaithal, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल, Kaithal News, Haryana News, Education News, Green Initiative, Plantation Drive 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *