“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल के युवाओं के लिए खुशखबरी, आरकेएसडी में खुलेगा इंटरनेशनल स्किल सेंटर; सांसद नवीन जिन्दल करेंगे उद्घाटन

कैथल: कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से कैथल के युवाओं के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। सांसद नवीन जिन्दल आज आरकेएसडी कॉलेज परिसर में स्थापित आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और वैश्विक अवसरों पर संबोधित भी करेंगे।

कैथल संसदीय कार्यालय के प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि यह स्किल सेंटर युवाओं को आधुनिक उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के शिक्षाविद, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जाएगा प्रेरित

नवीन जिन्दल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के सलाहकार कर्नल अरुण चंदेल ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल अपनाकर आत्मनिर्भर बनने और देश-विदेश में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगे।

ग्राफिक्स, एनीमेशन, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित कई कोर्स होंगे उपलब्ध

फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा के अनुसार, ‘कैंपस इन कैंपस’ कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन 15 शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दे चुका है। अब कैथल में शुरू हो रहे इस इंटरनेशनल स्किल सेंटर में ग्राफिक्स एवं एनीमेशन, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित कई रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इसके अलावा विदेशों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए भाषा प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और अन्य आवश्यक कौशलों का विशेष प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे वैश्विक रोजगार बाजार में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम

गौरतलब है कि सांसद नवीन जिन्दल ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में दो अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का वादा किया था। इसी क्रम में पहले कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर की स्थापना की गई, जहां युवा आधुनिक और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अब कैथल में आरकेएसडी नवीन अवसर इंटरनेशनल स्किल सेंटर की शुरुआत के साथ क्षेत्र के युवाओं को भी विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। यह केंद्र उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Focus Keywords:

  • Kaithal News
  • RKSD Navin Avsar International Skill Centre
  • Naveen Jindal Kaithal
  • Skill Development Kaithal
  • International Skill Centre Haryana
  • Graphic Animation Course Kaithal
  • Beauty and Wellness Training
  • Overseas Job Training
  • RKSD College Kaithal
  • Kaithal Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *