“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में मोबाइल टावर से RRU उपकरण चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, ₹1000 बरामद

कैथल, 17 जुलाई। कैथल पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने मोबाइल टावर से आरआरयू (RRU) उपकरण चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1000 बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने करनाल जिले के गांव फुसगढ़ निवासी संदीप को नियमानुसार गिरफ्तार किया।

13 मार्च को हुई थी चोरी की वारदात

पुलिस के अनुसार जिला जींद के गांव दालमवाला निवासी रणबीर सिंह, जो आर.एस. सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर हैं, ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी इंडस मोबाइल टावरों की सुरक्षा का कार्य करती है। 13 मार्च को गांव फरल स्थित मोबाइल टावर से अज्ञात व्यक्तियों ने टावर पर लगा एक आरआरयू (Remote Radio Unit) उपकरण चोरी कर लिया था। शिकायत के आधार पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं पांच आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप भी अन्य आरोपियों के साथ इस चोरी की वारदात में शामिल था। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹1000 बरामद किए हैं।

आरोपी भेजा गया न्यायिक हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Keywords: Kaithal News, Kaithal Police, RRU Equipment Theft, Mobile Tower Theft, Anti Narcotic Cell Kaithal, Pundri Police, Haryana Crime News, Kaithal Crime News, Mobile Tower Equipment Theft, Kaithal Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *