
कैथल, 16 जुलाई। कैथल जिला पुलिस ने बिना लाइसेंस संचालित मसाज एवं स्पा सेंटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। डीएसपी बीर भान ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना वैध लाइसेंस के संचालित किसी भी मसाज या स्पा सेंटर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी बीर भान ने बताया कि जिन मसाज एवं स्पा सेंटरों के पास वैध लाइसेंस हैं, उन्हें भी सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी लाइसेंसधारी स्पा सेंटर में अनैतिक, अवैध या कानून के विरुद्ध कोई गतिविधि संचालित होती पाई जाती है तो संबंधित सेंटर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित स्पा सेंटर को सीज भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस समय-समय पर मसाज एवं स्पा सेंटरों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बिना किसी भेदभाव के कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।
डीएसपी बीर भान ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी मसाज या स्पा सेंटर में संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत जिला पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और जिले में सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Focus Keywords
- कैथल मसाज स्पा सेंटर
- बिना लाइसेंस स्पा सेंटर
- कैथल पुलिस कार्रवाई
- डीएसपी बीर भान
- स्पा सेंटर सीज
- अवैध गतिविधि पर कार्रवाई
Tags
Kaithal News, Kaithal Police, DSP Bir Bhan, Massage Spa Centre, Illegal Spa Centre, Haryana News, Crime News, Kaithal Latest News, Police Action, Spa Centre License

Leave a Reply