“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल: प्योंदा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कैथल, 16 जुलाई। कैथल जिले के थाना तितरम क्षेत्र के गांव प्योंदा में सुआ मारकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना तितरम पुलिस ने आरोपी रोबिन को काबू करते हुए उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी बरामद की है। इस मामले में इससे पहले दो नाबालिग आरोपियों को भी निरुद्ध किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, गांव प्योंदा निवासी अजय की शिकायत पर दर्ज मामले में बताया गया कि 27 जून की रात वह अपने चाचा 40 वर्षीय राममेहर और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव का सुमित वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। शिकायत करने के बाद विवाद और बढ़ गया।

कुछ देर बाद सागर, रोबिन और विक्रम सहित अन्य आरोपी दोबारा मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आए राममेहर पर आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने शिकायतकर्ता अजय पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।

घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राममेहर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय का उपचार किया गया। घटना के बाद थाना तितरम में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर थाना तितरम प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गंडासी भी बरामद की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पक्ष और मृतक के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रोबिन भी हमले में शामिल था। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Focus Keywords:

कैथल हत्या मामला, प्योंदा हत्याकांड, थाना तितरम पुलिस, रोबिन गिरफ्तार, सुआ मारकर हत्या, कैथल क्राइम न्यूज

Tags:

Kaithal News, Kaithal Crime, Titram Police, Pyoda Village, Murder Case, Haryana Police, Crime News Haryana, Kaithal Hindi News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *