“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संशोधित शेड्यूल जारी, अब 24 जुलाई तक होगा घर-घर सत्यापन


कैथल, 14 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची अपडेट करने के कार्यक्रम में संशोधन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई से बढ़ाकर अब 24 जुलाई 2026 कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा।
डीसी अपराजिता के अनुसार, 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटान 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 3 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग दें और यदि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित समय के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराकर अपने विवरण को सही करवाएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *