“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जींद में 17 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व डॉ. अर्चना गुप्ता ने किया निरीक्षण

जींद। हरियाणा के जींद में 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद भाजपा हरियाणा परिवार, टीम हरियाणा के सदस्यों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

प्रेस नोट के अनुसार, 17 जुलाई का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से एशिया की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का शुभारंभ किए जाने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणींद्र नाथ शर्मा, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मंत्री कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा, जींद जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ढुल, विधायक रामकुमार गौतम, उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन एवं प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

(नोट: यह समाचार संबंधित प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *