“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, कथा व्यास ने सुनाई दिव्य कृष्ण जन्म लीला

कैथल, 6 जुलाई। इस्कॉन प्रचार समिति, कैथल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा व्यास श्रीमन साक्षी गोपाल दास जी ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म एवं कर्मों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान स्वयं श्रीमद्भगवद्गीता में अर्जुन से कहते हैं कि उनका जन्म और कर्म दोनों ही दिव्य हैं। जो व्यक्ति इन्हें तत्व से जान लेता है, वह शरीर त्यागने के बाद पुनः इस भौतिक संसार में जन्म नहीं लेता, बल्कि भगवान के परम धाम को प्राप्त करता है।

उन्होंने बताया कि भगवान का धाम ऐसा है जहाँ सूर्य, चंद्रमा या अग्नि के प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती और वहाँ पहुँचने वाली आत्मा फिर कभी संसार में वापस नहीं आती। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ही पूर्ण भगवान हैं, जिनमें सौंदर्य, शक्ति, यश, धन, ज्ञान और वैराग्य—ये छहों ऐश्वर्य पूर्ण रूप से विद्यमान हैं।

कृष्ण कथा सुनने से जीवन होता है पवित्र

कथा व्यास ने कहा कि जिस प्रकार गंगा तीनों लोकों को पवित्र करती है, उसी प्रकार श्रीकृष्ण कथा भी कथा सुनने वाले, आयोजन करने वाले और उसमें सहभागी बनने वाले सभी लोगों का जीवन पवित्र कर देती है।

उन्होंने महाराज परीक्षित और श्रील शुकदेव गोस्वामी के संवाद का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि महाराज परीक्षित ने चार दिन और चार रात बिना अन्न-जल ग्रहण किए निरंतर कथा श्रवण किया। उनकी श्रीकृष्ण कथा सुनने की उत्कट इच्छा देखकर शुकदेव गोस्वामी भावुक हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

प्रेस सचिव भारत मदान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा पंडाल को फूलों, गुब्बारों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। नंद बाबा स्वरूप भक्त भगवान श्रीकृष्ण को टोकरी में लेकर आए, जिसकी मनमोहक झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

श्रद्धालु भगवान के लिए विभिन्न प्रकार के भोग लेकर पहुंचे। इस अवसर पर मटकी सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सबसे सुंदर 11 मटकियों का चयन कर विजेताओं को प्रसाद एवं आशीर्वाद देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने लिया कथा का रसास्वादन

कथा में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.पी. गुप्ता, सौरभ चौधरी (भाजपा नेता), रिंकू सैनी (अध्यक्ष, कैथल), सुरेंद्र जी (एसएचओ), मोहित जी (हरे कृष्णा राइस मिल), सुनील जी दयोरा वाले, दिनेश गुलाटी तथा पोनी दयोरा जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कथा व्यास का पुष्पमालाओं से सम्मान किया और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

कथा के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दशरथी चरण दास, राधा ऋषिकेश दास, रामभद्र केशव दास, महाभानु मुरारी दास, संजय सखा दास, भास्कर धाम दास, ऐन्द्रा जीवन दास, सचि दुलाल दास, भीमा अभय दास, राम्या पलका दास सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

इस्कॉन प्रचार समिति ने कैथल शहरवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन समय पर कथा में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करें, भगवान का प्रसाद ग्रहण करें और अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से सफल बनाएं।

Focus Keywords:

  • कैथल श्रीमद्भागवत कथा
  • इस्कॉन कैथल
  • साक्षी गोपाल दास
  • श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कैथल
  • भागवत कथा कैथल
  • कृष्ण जन्म लीला
  • ISKCON Kaithal Bhagwat Katha
  • Kaithal News
  • Kaithal Harit News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *