“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

कैथल में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, CIA कलायत ने 41.18 ग्राम हेरोइन के साथ किया काबू


कैथल, 03 जुलाई। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए CIA कलायत की टीम ने कलायत क्षेत्र से एक महिला को 41.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, CIA कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई राजीव कुमार और एएसआई सुभाष की टीम रात्रि गश्त के दौरान हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सैंसी बस्ती, सजूमा रोड, कलायत निवासी महिला मीनू हैफेड रोड से पिंजूपुरा जाने वाली सड़क पर हेरोइन बेचने के लिए खड़ी है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। महिला पुलिसकर्मी सोनिया और एएसआई राजीव कुमार की टीम ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मीनू निवासी सैंसी बस्ती, सजूमा रोड, कलायत के रूप में हुई।
मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ कंचन पांडया की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 41.18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना कलायत में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पीएसआई संतोष ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि हेरोइन की सप्लाई चेन और अन्य संबंधित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा सके।
कैथल पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *