

कैथल, 2 जुलाई। जिला कैथल की दो प्रतिभाशाली बेटियों ने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर जाट शिक्षण संस्थान, कैथल द्वारा दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सेक्टर-19 निवासी रिधिमा रापड़िया ने जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की खिलाड़ी को 5-0 के एकतरफा मुकाबले में हराकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
वहीं, गांव नरड़ की होनहार छात्रा प्रियंका चहल का चयन BARC OCES-2026 के तहत वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) के पद पर हुआ है। प्रियंका ने GATE Physics परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR)-34 हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है।
सम्मान समारोह के दौरान जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान राजकुमार बेनीवाल ने कहा कि रिधिमा और प्रियंका जैसी बेटियां समाज और अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर संस्थान के उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कैशियर बलकार नैन, कार्यकारी सदस्य मास्टर दलबीर, महावीर तारागढ़, सनी चौसला, राजपाल गुहाना, स्वतंत्र देवीगढ़, सत्यवान माजरा, महावीर कैलरम, कुलदीप ग्योंग, रजत रापड़िया, विक्रम सोंगल तथा जसवीर मानस सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
SEO Keywords: Kaithal News, Kaithal Girls Achievement, Ridhima Rapadia Boxing, National Sub Junior Boxing Championship, Priyanka Chahal BARC OCES 2026, GATE Physics AIR 34, Kaithal Sports News, Haryana News, BARC Scientist, Jat Shikshan Sansthan Kaithal.

Leave a Reply