“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

चीका में करोड़ों की चोरी का मामला: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने दो और आरोपी दबोचे, एक पर था ₹5 हजार का इनाम

कैथल, 29 जून। कैथल पुलिस ने चीका के हुड्डा सेक्टर स्थित मकान में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी पर हरियाणा पुलिस द्वारा ₹5 हजार का इनाम भी घोषित था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पंजाब के पटियाला जिले के गांव मेहना निवासी सोनू और सुमित को गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू की गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वार्ड नंबर-8, हुड्डा आर-3 चीका निवासी जयभगवान उर्फ ज्ञान गोयल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 8 जून 2026 को अपने बेटे के पास पंचकूला गए थे और अगले दिन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए जाना था।

9 जून की सुबह पड़ोसी के फोन पर उन्हें पता चला कि उनके घर के मुख्य दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। मौके पर पहुंचने पर घर का सामान बिखरा मिला। जांच में करीब 24 लाख रुपये की नकदी, 60 से 65 तोले सोने के आभूषण तथा लगभग 10 किलोग्राम चांदी चोरी होना पाया गया।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 3 से 4 अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसते और चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। इसके बाद थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं दो इनामी आरोपी

पुलिस जांच के दौरान एंटी नारकोटिक सेल और स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आरोपियों की पहचान की। वीरवार रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने पूंडरी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद सोहन सिंह और धर्मबीर, निवासी मौड़ मंडी (जिला बठिंडा, पंजाब) को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों पर भी ₹5-5 हजार का इनाम घोषित था।

अब मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात और अन्य मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

SEO Keywords:

Kaithal News, Cheeka Theft Case, Kaithal Police, Crore Theft Cheeka, Special Detective Unit Kaithal, Haryana Crime News, Cheeka Chori Case, Kaithal Crime News, Haryana Police, Latest Kaithal News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *