कैथल, 28 जून। 16 सिख रेजीमेंट के वीर योद्धा एवं पूर्व सैनिक सूबेदार स्वर्ण सिंह का 69 वर्ष की आयु में इंग्लैंड में निधन हो गया। वे अपने पुत्रों के पास यूके की यात्रा पर गए हुए थे, जहां 20 जून 2026 को प्रातः लगभग 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डेरा गोविंदपुरा कांथली (कैथल) लाया गया, जहां सैन्य परंपराओं के अनुसार पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 16 सिख रेजीमेंट से सूबेदार कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में सैनिकों का दल तथा स्टेशन मुख्यालय अंबाला कैंट से सूबेदार एस.के. पठानिया तिरंगे के साथ पहुंचे।
पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रधान जगजीत फौजी सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट में भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच सूबेदार स्वर्ण सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए।
दिवंगत के पुत्र कुलदीप सिंह एवं परमजीत सिंह को सेना और पूर्व सैनिकों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) सम्मानपूर्वक भेंट किया गया। इसके बाद पुत्र कुलदीप सिंह ने सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार अपने पिता को मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर सूबेदार एस.के. पठानिया, सूबेदार कंवलजीत सिंह, सूबेदार अवतार सिंह, कैप्टन मुख्तार सिंह, सूबेदार पंजाब सिंह, सूबेदार युद्धवीर सिंह, सूबेदार हरदीप सिंह, रिशालदार कर्मवीर सिंह सहित 16 सिख रेजीमेंट, अन्य सैन्य इकाइयों एवं पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी, सैनिक, परिजन, ग्रामीण एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
SEO Keywords:
पूर्व सैनिक सूबेदार स्वर्ण सिंह, Kaithal News, Kaithal Ex Serviceman, 16 Sikh Regiment, Military Funeral, National Honour Funeral, Kaithal Today News, Haryana News, Ex Servicemen Welfare Association Kaithal, Ambala Cantonment, डेरा गोविंदपुरा कांथली, सैन्य सम्मान, राष्ट्रीय सम्मान, कैथल समाचार।
राष्ट्रीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सैनिक सूबेदार स्वर्ण सिंह, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Leave a Reply