
कैथल, 23 जून। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए कैथल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “नशा मुक्त हो जिला अभियान” के तहत थाना शहर क्षेत्र के डेरा गरजा सिंह में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 लीटर लाहण बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना शहर की एसएचओ इंस्पेक्टर गीता के नेतृत्व में डेरा गरजा सिंह में व्यापक कॉम्बिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में गहन तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कहीं अवैध शराब, मादक पदार्थ या अन्य गैरकानूनी सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी गई है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी अमरिक उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने घर में फर्श के नीचे एक टंकी दबाकर रखी हुई थी। टंकी से पुलिस ने शराब बनाने में प्रयुक्त 400 लीटर लाहण बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दो अन्य घरों में फर्श के नीचे दबाई गई तीन प्लास्टिक टंकियों को भी नष्ट कर दिया।
नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि कैथल पुलिस का मुख्य उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा एवं शराब तस्करी जैसे समाज विरोधी अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन, सर्च अभियान और निगरानी अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।
Keywords:
Kaithal Police, Nasha Mukt Ho Zila Abhiyan, Kaithal News, Liquor Smuggler Arrested, 400 Litre Lahan Recovered, Dera Garja Singh, Haryana Police Action, Crime News Kaithal, SP Manpreet Singh Sudan, Anti Drug Campaign Haryana
5


Leave a Reply